केसरिया हिन्दुस्तान नजीर हुसैन जिला ब्यूरो, जींद, हरियाणा
अभियान के तहत शुक्रवार को उपमंडल उचाना के राजस्व एस्टेट पाहलवॉ में विभाग की टीम ने लगभग 9 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई 2 अवैध कॉलोनियों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग, 28 डीपीसी तथा डब्ल्यूबीएम सड़क नेटवर्क को पूरी तरह से हटाया किया गया। इसके अतिरिक्त मौके पर ही निर्मित 2 अवैध संरचनाओं को भी ध्वस्त किया गया।
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि संबंधित कॉलोनियां हरियाणा विकास और शहरी क्षेत्र अधिनियम, 1975 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए बिना आवश्यक अनुमति एवं लाइसेंस के विकसित की जा रही थीं, जिसके चलते यह निर्माण पूर्णतः अवैध पाए गए। विभाग द्वारा यह कार्रवाई संबंधित अधिनियमों के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डीटीपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित अवश्य कर लें कि संबंधित कॉलोनी का विभाग से विधिवत लाइसेंस प्राप्त है या नहीं। अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से जहां आर्थिक नुकसान की संभावना रहती है, वहीं कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिला नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







