टॉपर छात्रों का विधायक ने किया सम्मान, बढ़ाया हौसला

SHARE:

खुटहन,जौनपुर।विधायक रमेश सिंह ने शिक्षण कक्ष का शुभारंभ कर इंटरमीडिएट में जिले में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्रों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया। शुक्रवार को वे आरपी पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर बिशुनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक नए शिक्षण कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद वे सधनपुर गांव निवासी रजनीश श्रीवास्तव के घर पहुंचे, जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विधायक ने मेधावी छात्र को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसके उपरांत विधायक सौरइयां गांव पहुंचकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हिमांगनी का भी सम्मान किया और उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से मुलाकात कर शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment