मोहम्मद हनीफ को मिली बड़ी जिम्मेदारी,नव भारतीय किसान संगठन (अ) के प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
पीलीभीत/पूरनपुर/किसानों के अधिकारों के लिए समर्पित ‘नव भारतीय किसान संगठन (अ)’ ने अपनी संगठनात्मक शक्ति को विस्तार देते हुए जनपद पीलीभीत में नई नियुक्तियां की हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मोहम्मद हनीफ को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के आधार पर प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यवाहक जिला अध्यक्ष (पीलीभीत) के पद पर मनोनीत किया गया है।पूरनपुर क्षेत्र के निवासी मोहम्मद हनीफ की इस नियुक्ति से स्थानीय किसानों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि मोहम्मद हनीफ से यह अपेक्षा की जाती है कि वे क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
। अपनी नई जिम्मेदारी मिलने पर मोहम्मद हनीफ ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और किसानों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment