दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप सिवनी मीडिया प्रभारी
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ‘गोरखपुर’ का स्नान घाट 20 लाख स्वाहा, उद्घाटन से पहले ही दरकी विकास की दीवारें जमीन पर भ्रष्टाचार का अंबार
जनपद पंचायत बरघाट की ग्राम पंचायत गोरखपुर में विकास के नाम पर हुए कथित भ्रष्टाचार ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है करीब 20 लाख रुपये की लागत से बना स्नान घाट कुछ ही दिनों में चिटककर बदहाल हालत में पहुंच गया जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरपंच करनसिंह भलावी और सचिव हेमराज राहंगडाले ने मिलीभगत कर निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरतीं जिस स्नान घाट को वर्षों तक टिकना था वह कुछ ही समय में दरारों का शिकार हो गया जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका और गहरा गई है इतना ही नहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे मामले में सब इंजीनियर रंजीता परते की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है आरोप है कि मोटी रकम लेकर घटिया निर्माण कार्य का मूल्यांकन कर दिया गया जिससे भ्रष्टाचार को खुली छूट मिल गई ग्रामवासियों में आक्रोश गांव के लोगों में भारी नाराजगी है उनका कहना है कि यह स्नान घाट नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है हमारे हक का पैसा लूट लिया गया और हमें बदले में मिला घटिया निर्माण बड़ा सवाल कब होगी कार्रवाई अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्याजिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी क्या दोषियों से राशि की वसूली की जाएगी या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा ग्रामीणों की मांग गांव के लोगों ने उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निर्माण कार्य की पुन गुणवत्ता जांच की मांग की है अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है गोरखपुर का यह स्नान घाट अब सिर्फ एक निर्माण नहीं बल्कि भ्रष्ट सिस्टम की पोल खोलने वाला प्रतीक बन चुका है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







