मिड-डे मील की गुणवत्ता और अव्यवस्था से नाराज महिला ने समूह छोड़ने हेतु दिया आवेदन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार

पलेरा (टीकमगढ़): मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की जनपद पंचायत पलेरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैनिया के आने वाले ग्राम छिदारा से मध्याह्न भोजन वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहाँ मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की सदस्य ने समूह के कामकाज और भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपना नाम हटाने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है।
क्या है पूरा मामला?
ग्राम छिदारा की निवासी उमा रैकवार (पति रामाधीन रैकवार) ने जनपद पंचायत पलेरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबोधित करते हुए एक शिकायती आवेदन दिया है। उमा रैकवार प्राथमिक शाला छिदारा में मध्याह्न भोजन बनाने वाले समूह की सदस्य हैं।
भोजन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
आवेदन में उमा रैकवार ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि वर्तमान में समूह का संचालन विधिवत तरीके से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि: राजेश राजा पति गोविंद्र प्रताप सिंह मुन्नू राजा पति कमल सिंह समूह कि बैंक प्रतिनिधि और रसोइया है यह दोनों समूह कि सदस्य नहीं है फिर भी ले रहे वेतन यह दोनों महिलाएं समूह कि सदस्ययो का हक खा रहे हैं
मध्याह्न भोजन बनाने में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
समूह के कार्यों में काफी अव्यवस्थाएं हैं।
समूह से अलग होने की मांग
शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि वह इन अनियमितताओं का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि उनका नाम प्राथमिक शाला छिदारा के मध्याह्न भोजन समूह से हटा दिया जाए और उन्हें इस समूह से पृथक (अलग) कर दिया जाए। उन दोनों महिलायो पर
प्रशासनिक कार्रवाई की जाए
आवेदन पत्र पर 23 अप्रैल 2026 की तारीख अंकित है और प्राप्ति की मुहर भी लगी है। अब देखना यह होगा कि जनपद पंचायत के अधिकारी इस शिकायत पर क्या संज्ञान लेते हैं और क्या विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाए और उक्त समूह के सदस्यों की जाँच की जाए और उक्त समूह में कुल 6 सदस्य है

राजेश राजा और मुन्नू राजा समूह कि सदस्य नहीं हैं रसोइया की वेतन यह दोनों महिलाएं ले रही है उक्त समूह कि जांच कर वसूली की जाए
राजेश राजा पति गोविंद्र प्रताप सिंह रामराजा महिला स्व सहायता समूह की सदस्य है और मुन्नू राजा पति कमल सिंह मां कालका महिला स्व सहायता समूह कि सदस्य हैं लेकिन इनके द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, छिदारा एवं आँगनबाड़ी केंद्र में ‘माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह’ द्वारा एम.डी.एम. (मध्याह्न भोजन) का संचालन किया जाता है। इस समूह में कुल 06 सदस्य शामिल हैं।
वर्तमान में इस समूह का संचालन श्रीमती राजेश राजा (पति श्री गोविन्द प्रताप सिंह) एवं श्रीमती मुन्नू राजा (पति श्री कमल सिंह) द्वारा किया जा रहा है। ये दोनों सदस्य स्वयं को प्रतिनिधि व रसोइया बताते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि ये दोनों इस समूह के आधिकारिक सदस्य नहीं हैं। ये दोनों सदस्य पिछले कई वर्षों से एम.डी.एम. का संचालन कर रहे हैं और नियमों के विरुद्ध लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
हकीकत यह है कि जो महिलाएँ वास्तव में ‘माँ दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह’ की पंजीकृत सदस्य हैं, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्हें समूह से मिलने वाला कोई लाभ प्राप्त हो रहा है। जो सदस्य समूह में पंजीकृत नहीं हैं, वे रसोइया बनकर वेतन और अनाज प्राप्त कर रहे हैं, जो कि पूर्णतः नियम विरुद्ध और गैर-कानूनी है।
उक्त समूह के संचालन की निष्पक्ष जाँच कराई जाए। जो व्यक्ति अवैध रूप से समूह का संचालन कर लाभ ले रहे हैं, उन पर कानूनी कार्यवाही की जाए और छलपूर्वक लिए गए वेतन की वसूली की जाए, ताकि समूह के वास्तविक सदस्यों को उनका अधिकार मिल सके। एवं उक्त समूह को MDM से हटाया जाए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment