गौ माता की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए 27 अप्रैल को सोपा जाएगा ज्ञापन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ

तैयारी को लेकर बैठक हुई आयोजित
बरेली। आगामी 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाना है जिसको लेकर नगर के रामलीला मैदान के सभागार में नगर के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों सहित सकल सनातनियों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता पंडित चंद्रकांत शास्त्री के द्वारा की गई , जिसमें गौ प्रेमियों को अपने ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा जाना है। इस कार्यक्रम गौ सम्मान आवाहन अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार और देश के सभी राज्य सरकारों से राष्ट्रीय भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करवाना है। जिसमें भारत में गौ हत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध हो गौ हत्या पूर्णतया समाप्त हो , जिससे गौ माता सुरक्षित हो सके गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्राप्त हो , गौ सेवा हेतु केद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बने साथ ही गोचर बोर्ड बने एवं चारा सुरक्षा नीति तय हो। 27 अप्रैल को दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर बैठक के माध्यम से अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं साथ ही समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment