एथेनॉल निकालकर पेट्रोल अपमिश्रित करने वाले गिरोह के पांच अंतराज्यीय सदस्य गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस ने एक ईको गाड़ी, चार टैंकर और 300 लीटर अपमिश्रित तरक्ष पदार्थ और उपकरण किए बरामद

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस, रिवार्डिड टीम व आवकारी विभाग तथा जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ढांबे पर टैंकरो से अवैध रुप से एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में अपमिश्रित कर बाजार मे बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। आरोपितों के कब्जे से एक ईको गाड़ी व 04 टैंकर व 300 लीटर अपमिश्रित तरल पदार्थ व टैंकर से तेल निकालने के उपकरण बरामद किए गये है।
जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई थाना जमुनापार पुलिस, रिवार्डिड टीम, आबकारी विभाग और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई। टीम को जानकारी मिली थी कि ढाबे पर आने-जाने वाले टैंकरों से एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में मिलाया जा रहा है और उसे ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक ईको कार (आरजे 05 वाईबी 1624), चार टैंकर (एचआर 38 एडी 9553, एचआर 38 एडी 4786, एचआर 38 एडी 1674, यूपी 15 एडी 1485) और लगभग 300 लीटर अपमिश्रित तरल पदार्थ बरामद किया। इसके अतिरिक्त, टैंकरों से तेल निकालने के उपकरण, पाइप और केन भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में ढाबा मालिक ढाबा मालिक भूरा उर्फ मनोज निवासी अलीगढ़, राजेन्द्र प्रसाद उर्फ बबलू निवासी फतेहपुर सीकरी आगरा, ओमपाल निवासी अमरोहा, अंसार निवासी मेरठ, प्रमोद कुमार निवासी बुलंदशहर शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह टैंकर चालकों की मिलीभगत से एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में मिलाता था और फिर उसे अधिक कीमत पर बेचता था। मुख्य आरोपी भूरा उर्फ मनोज के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं, जिससे उसके इस अवैध कारोबार में लंबे समय से सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना जमुनापार में धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने इस कार्रवाई को मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कदम बताते हुए कहा कि ऐसे अवैध कारोबार पर लगातार नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ढाबा मालिक भूरा उर्फ मनोज एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही जमुनापार थाने में तेल चोरी और आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक नरेश कुमार थाना जमुनापार, पूर्ति निरीक्षक रविकान्त व सन्तोष कुमार वर्मा, आबकारी निरीक्षक ईशा गोयल व निहान्त यादव, और रिवार्डिड टीम के प्रभारी उ.नि. सावेज चौधरी का विशेष योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment