नौबस्ता में खूनी खेल: चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र के नौबस्ता चौकी अंतर्गत लकड़ी काटने के मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर उमाकांत मिश्रा की नृशंस हत्या कर दी गई। चोरहटा पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी राहुल पाठक को दबोच लिया।
खौफनाक वारदात:घटना 19 अप्रैल की सुबह करीब 8:20 बजे की है। उमाकांत मिश्रा अपने घर से निकला ही था कि शिवम गुप्ता की दुकान के सामने पुरानी रंजिश पाले बैठे राहुल पाठक पिता रामनारायण पाठक ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से राहुल ने उमाकांत के पेट और पीठ में ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। खून से लथपथ उमाकांत सड़क पर गिर पड़ा।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। परिजन गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी इलाज के दौरान उमाकांत ने दम तोड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने टीम गठित कर आरोपी की घेराबंदी शुरू की। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में लगातार दबिश दी गई। 72 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी राहुल पाठक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका-
थाना प्रभारी चोरहटा पवन शुक्ला, नौबस्ता चौकी प्रभारी उनि. घनश्याम मिश्रा, उनि. गौरव मिश्रा, प्र.आ. इंद्रभान बागरी,आर.रवि पांडे, आर.अरुणेंद्र सिंह, आर. अनूप त्रिपाठी, आर. भूपेंद्र सिंह, आर. धर्मेंद्र पटेल की सर सराहनीय भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई