दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। वृंदावन में नागपुर बन चुकी ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए गुरुवार को आगरा में एडीजी ने आगरा स्थित अपने कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वृंदावन के व्यापारियों के अलावा मथुरा के अलावा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे इस। बैठक में व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था में सुधार के संदर्भ में अपने सुझाव दिए तो एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने अधिकारियों को व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा परिक्षेत्र की अध्यक्षता में मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से आगरा जोन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित तमाम मुद्दों पर घंटा से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडे, मथुरा वर्स्ट पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एसपी ट्रैफिक मथुरा राजेश तिवारी व अन्य संबंधित आधिकारिक मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







