हाईस्कूल में तनु अग्रवाल- इंटर में नीरज ने किया मथुरा टॉप

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम आते ही मथुरा में खुशी की लहर दौड़ गई। जहां हाईस्कूल बलदेव क्षेत्र के मेधावियों का दबदबा रहा, वहीं इंटरमीडिएट में बेटियों ने टॉप-3 में से 2 स्थानों पर कब्जा जमाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मथुरा में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। जिले में कुल 93.27 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस बार टॉप-10 सूची में बलदेव क्षेत्र के जुगसना स्थित शांति हायर सेकेंडरी स्कूल का वर्चस्व रहा। यहां की तनु अग्रवाल ने 600 में से 570 अंक (95 प्रतिशत) प्राप्त कर पूरे जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर गैंगरौली की निक्की (569 अंक) रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर पुनः शांति हायर सेकेंडरी स्कूल की सलोनी (566 अंक) ने बाजी मारी। इसके अलावा कक्षा 12वीं में मथुरा का कुल पास प्रतिशत 75.38 रहा। इस परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले की टॉप-3 सूची में दो पायदान हासिल किए। कोसी के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नीरज और भगवान इंटर कॉलेज नीमगांव के अरबीन खान ने 500 में से 453 अंक (90.60 प्रतिशत) पाकर संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। एस. एस. दास बाबा इंटर कॉलेज (गुहेता) की छात्रा महेंद्री ने 444 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान पाया। 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच 119 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई इन परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद स्कूलों में मिठाई बांटी गई। टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment