उत्तरप्रदेश प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम घोषित। सरदार पटेल इंटर कालेज का परिणाम रहा 100% अभिभावकों और छात्रों मे हर्ष की लहर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सहारनपुर ब्यूरो चीफ जाती राम

चिलकना पटनी सरदार इंटर कालेज पटनी के प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया की गत वर्ष की तरह इस साल 2026 का इंटर और हाईस्कूल का परिणाम सुखद रहा। स्कूल के बेस्ट मैनेजमेंट और शिक्षकों के कठिन परिश्रम मे स्कूल का परिणाम 100% तक सफल रहा। कालेज के प्रधानाचार्य प्रमोद रावल ने बताया की इंटर की परीक्षा मे 400 छात्रों मे से 321 छात्र प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए है शेष बच्चे द्वितीय श्रेणी मे पास हुए। इंटरमीडिएट मे सलोनी पुत्री वीरेंद्र ने स्कूल मे 83% छवि पुत्री अनिल ने 79.4% मार्क्स के साथ द्वितीय और रिंकू पुत्र बालिस्टर ने 79% मार्क्स के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं हाई स्कूल मे 310 छात्र छात्राओं मे 260 प्रथम श्रेणी मे पास हुएजिनमे प्रिंस पुत्र अशोक ने 88.66% रूपाली पुत्री नीटू ने 86.83% के साथ द्वितीय और वर्तिका पुत्री विशेष कुमार ने 86.66% मार्क्स प्राप्त कर स्कूल मे तृतीय स्थान प्राप्त कर परिजनों सहित स्कूल का नाम रोशन किया। शेष बच्चे द्वितीय श्रेणी मे पास हुए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment