जैथरा बाजार में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे, हंगामा

SHARE:

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
जैथरा (एटा): यहाँ के स्थानीय बाजार में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख देखते ही देखते कहासुनी ने लाठी-डंडे व मारपीट का रूप ले लिया, जिससे बीच बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रितेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियाँ फटकारकर दोनों पक्षों को खदेड़ा और स्थिति को काबू में किया। साथ ही, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
थाना अध्यक्ष रितेश ठाकुर ने सख्त चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और लेनदेन का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने व्यापारियों और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है तथा कहा है किसी भी अप्रिय स्थिति में सीधे पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई