मेधावी तरंग सैनी ने हाईस्कूल परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा,91.33% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सहारनपुर ब्यूरो चीफ जाती राम

सहारनपुर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UP Board) द्वारा घोषित किए गए 10वीं के परीक्षा परिणामों में क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।इसी क्रम में डी.ए.वी. इंटर कॉलेज,टाबर के छात्र तरंग सैनी ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊंचा किया है।नारायणपुर निवासी तरंग सैनी ने हाईस्कूल की परीक्षा में कड़ी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए कुल 600 अंकों में से 548 अंक हासिल किए हैं। 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने पर उनके घर और स्कूल में खुशी का माहौल है।तरंग सैनी ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता अनिल सैनी माता सोमी सैनी और शिक्षकों को दिया तरंग के पिता अनिल सैनी ने बताया कि तरंग शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है और उसने बिना किसी दबाव के नियमित पढ़ाई पर ध्यान दिया।परिणाम घोषित होने के बाद से ही तरंग सैनी के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डी.ए.वी. इंटर कॉलेज टाबर के प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षक स्टाफ ने तरंग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का इस तरह ऊंचे अंक प्राप्त करना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई