रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सरई। विंध्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरई में गुरुवार को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब कक्षा 10वीं एवं 12वीं के टॉपर्स को मंच पर बुलाया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ये परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल हैं। उन्होंने सभी से आगे भी इसी लगन से पढ़ाई कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इन होनहारों ने बढ़ाया मान
कक्षा 10वीं में अघनाश चतुर्वेदी आत्मज श्री सुनील चतुर्वेदी ने 96.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कु. सुमन जायसवाल आत्मजा श्री राजकुमार जायसवाल 95% अंकों के साथ दूसरे तथा सुदीप वसोर आत्मज श्री सवाईलाल 91% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।कक्षा 12वीं में मनीष जायसवाल आत्मज श्री रामदास जायसवाल ने 91.2% अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। विवेक गुप्ता आत्मज श्री ओमप्रकाश गुप्ता ने 85.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं प्रतिभा जायसवाल आत्मजा श्री रामसजीवन जायसवाल ने 81.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी टॉपर्स के अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







