कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। जिले के अर्जुनी से महज 04 किलोमीटर दूर एवं भाटापारा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टोनाटार में यादव समाज के बलौदाबाजार जिला उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नारंतक यादव ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता बहल राम यादव स्वर्गीय माता डेरहीन यादव एवं स्वर्गीय छोटे पुत्र ओमेश कांत दीपक यादव की स्मृति में अपने घर के बाहर शीतल पेयजल की प्याऊ स्थापित की है। यादव समाज के बलौदाबाजार जिला उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नारंतक यादव ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने की उद्देश्य से यह पहल की गई है ताकि लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके और उनके माता पिता एवं पुत्र की स्मृति समाज सेवा के माध्यम से जीवित रह सके। उन्होंने कहा कि उनके माता पिता एवं पुत्र हमेशा सेवा और सहयोग की भावना रखता था। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह कार्य किया गया है। शिक्षक द्वारा खोले गए इस प्याऊ घर से राहगीरों को राहत मिल रही है और गांव में इस पहल की सराहना हो रही है। शिक्षक द्वारा घर के बाहर रोड किनारे शीतल पेयजल स्थापित की गई जिसमें कोमलकांत यादव,सोनी,कान्हा काब्या,शंकरदास,अनीता देवी यादव सहयोग कर रहे हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







