15 दिवसीय समर कैंप का समापन
जिला- धार से सरिता पाटीदार
मनावर संकुल केंद्र कुराड़ाखाल के शासकीय प्राथमिक विद्यालय टांकापुरा मैं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमएल ठाकुर,विशेष अतिथि साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता विश्वदीप मिश्रा, कवि नितेंद्र मंडवाल, जन शिक्षक सुरेश पाटीदार ने सरस्वती और गौ माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बीईओ ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए शिक्षा के अतिरिक्त अन्य विधाओं में पारंगत होना भी अत्यंत आवश्यक है। विविध कलाएं संपूर्णता प्रदान करती है।शाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति देखकर बीईओ ठाकुर गदगद हो गए। साहित्यकार मिश्रा ने कहा है कि विगत कुछ वर्षों से सरकारी शालाओं का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठतम रहा है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य का निर्धारण कर उसके लिए कठिन परिश्रम ,अनुशासन और समय संयोजन करना आवश्यक है। मंडवाल ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी और शादी विवाह का सीजन होने के बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थी शाला में आ रहे हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला ,अभिनय नृत्य, मूक अभिनय,क्राफ्ट आदि विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने पाठ्य पुस्तक की कहानी और कविता के माध्यम से भी अभिनय की प्रस्तुति दी। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रशिक्षक लखन कुमावत को शाला परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालक जन शिक्षक दीपेंद्र (राजा ) पाठक ने किया।आभार शिक्षिका प्रीति पाटीदार ने माना। इस अवसर पर शिक्षिका शीतल रावल ,कमल चोयल और बड़ी संख्या में पालक गण उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







