युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का दमोह में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा अपार उत्साह

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान जिला ब्यूरो लवी दुबे

दमोह – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दमोह आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष जिले की सीमा में प्रवेश किए, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन एवं उनकी टीम ने पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए लंबा काफिला उनके साथ रहा, जो कुंडलपुर, पटेरा, हिंडोरिया, समन्ना नाका, धरमपुर, गढ़ी मोहल्ला, पुराना थाना, टॉकीज चौराहा, सराफा बाजार, बकौली, नगर पालिका गेट एवं अस्पताल चौराहे सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा। मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा, पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया।
भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन ने बताया जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं जिला पदाधिकारियों ने भी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, राघवेंद्र सिंह परिहार, मनीष तिवारी, अमित बजाज, जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन, जिला मंत्री भरत यादव, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सहकार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, युवा नेता लोकेंद्र पटेल लकी भैया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत बाजपेई मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की सबसे ऊर्जावान और सक्रिय इकाई है, जो संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करती है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने पूरे मध्यप्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति दी है। दमोह जिले में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में संगठन का प्रतिनिधि बनकर कार्य करे, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए और समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का संकल्प ले। आने वाले समय में युवाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत करें।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त शक्ति है। जो कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समाज के हर क्षेत्र में सक्रिय रहकर राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल राजनीति नहीं करता, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कार के मूल्यों के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करता है। दमोह के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार भव्य स्वागत किया गया है, वह कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाएं, संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और विपक्ष के भ्रम फैलाने वाले प्रचार का मजबूती से जवाब दें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा की भूमिका और अधिक निर्णायक होगी, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई