बाबा उमाकांत जी महाराज की कृपा से नवविवाहित जोड़ों और उपस्थित जनसमूह के लिए विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया

SHARE:

उज्जैन शहर के कार्तिक मेला ग्राउंड में सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह का अत्यंत भव्य एवं पावन आयोजन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस पावन कार्यक्रम की विशेषता रही वक्त के पूर्ण संत सतगुरु, दया, प्रेम और मानवता के साकार स्वरूप बाबा उमाकांत जी महाराज की असीम कृपा। उनके आशीर्वाद से नवविवाहित जोड़ों एवं उपस्थित जनसमूह के लिए भोजन प्रसादी का विशाल आयोजन किया गया। बाबा जी की यह सेवा भावना और करुणा का संदेश समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को और अधिक सुदृढ़ करता है।
साथ ही राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सभी नवविवाहित वधुओं को 49,000 रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की गई, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत को मजबूती मिल सके।
इस भव्य आयोजन में 100 जोड़े हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधे, जबकि 12 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया, जहाँ हर वर्ग और धर्म के लोग एक साथ जुड़े।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment