भ्रष्टाचार का नंगा नाच उमरवाड़ा में विकास की बलि कागजों पर चमका घाट जमीन पर फैला कीचड़

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप सिवनी मीडिया प्रभारी

बेशर्मी की हद 24.90 लाख डकार गए ‘सिस्टम के दीमक सरपंच-सचिव की जुगलबंदी ने विकास को लगाया चूना
बरघाट सिवनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से प्रकाशित खबर
जनपद पंचायत बरघाट की ग्राम पंचायत उमरवाड़ा से भ्रष्टाचार की ऐसी बदबू आ रही है जिसने पूरे प्रशासनिक अमले की साख को दांव पर लगा दिया है विकास के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई के 24.90 लाख रुपए को जिस बेरहमी से ठिकाने लगाया गया है उसने यह साबित कर दिया है कि यहाँ सरकारी खजाना जनता की सुविधा के लिए नहीं बल्कि रसूखदारों की जेब भरने के लिए खुला है कागजों पर स्वर्ग जमीन पर नरक हैरानी की बात देखिए जिन फाइलों पर बड़े-बड़े अफसरों के दस्तखत हैं उनमें स्नान घाट सड़कें और तालाब बनकर तैयार हैं लेकिन जब आप उमरवाड़ा की जमीन पर पैर रखेंगे तो आपको विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की दरारें नजर आएंगी घटिया निर्माण सामग्री और तकनीकी मानकों को धता बताते हुए ऐसा काम किया गया है जिसे देखकर इंजीनियरिंग भी शर्मसार हो जाए सरपंच-सचिव और ठेकेदार लूट का त्रिकोण ग्रामीणों के गुस्से की आग अब सीधे सरपंच जितेंद्र कुमार उइके और सचिव सवारी रंगडाले की चौखट तक पहुँच चुकी है आरोप है कि इस खेल में ठेकेदार के साथ मिलकर एक ऐसा नेक्सस बनाया गया है जिसने बिना काम पूरा किए ही करोड़ों का खेल कर दिया सवाल नंबरआखिर किस जादू से अधूरा काम फाइलों में पूरा हो गया सवाल नंबर इंजीनियर और जांच अधिकारियों की आँखों पर भ्रष्टाचार की पट्टी किसने बांधी सवाल जनता की सुविधा के पैसे से अपनीतिजोरी भरना क्या अब उमरवाड़ा की नई नीति है जांच हुई तो खुलेंगे कई काले चिट्ठे स्थानीय ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे चुका है उनका कहना है कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है अगर गहराई से खोदकर देखा जाए तो उमरवाड़ा पंचायत में भ्रष्टाचार की ऐसी सुरंग निकलेगी जिसमें कई बड़े मगरमच्छ दफन मिलेंगे। फिलहाल 25 लाख के इस गबन ने पूरे बरघाट क्षेत्र में सनसनी फैला दी है यह विकास नहीं विनाश है सरकारी पैसों की ऐसी बंदरबांट करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए हम इस मामले को दबने नहीं देंगेआक्रोशित ग्रामीण अब देखना यह है कि कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन इन सफेदपोश लुटेरों’ पर कब नकेल कसता है या फिर जांच के नाम पर एक बार फिर लीपापोती का खेल शुरू होगा देखा जाए तो बरघाट विधायक की प्रशंसा से कार्य तो किया जा रहा है पर घटिया कार्य कराकर विधायक कमल मार्शकोले की झावि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं सरपंच सचिव ओर ठेकेदार की तिगड़ी

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment