सनसनीखेज खुलासा टेस्ट ड्राइव के बहाने लूटा वाहन विरोध करने पर कर्मचारी की गोली मारकर की थी हत्‍या

SHARE:

पुलिस टीमों ने जंगलों में दी दबि‍शें, बोलेरो लूटने वाले दो नाबालिग आरोपियों सहित तीन गिरफ्तार
कुक्षी। डही में हुई सनसनीखेज लूट और हत्‍या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कुक्षी रोड स्थित एक ऑटो डील शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने बोलेरो लूटने और शोरूम कर्मचारी की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल हैं।
क्या था मामला
11 अप्रैल को डही के ए-वन ऑटो डील शोरूम पर तीन अज्ञात युवक पहुंचे थे। आरोपियों ने बोलेरो वाहन एमपी 04 टीटी 3572 खरीदने की इच्छा जताई और टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम के कर्मचारी साहिल को साथ लेकर वाहन सहित फरार हो गए। फरियादी मोहम्मद हारुन खत्री की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपहरण और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जंगलों में दबिश
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में चार विशेष टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान लूटी गई बोलेरो ग्राम सुसारी के पास पलटी हुई मिली। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक संदिग्ध की पहचान सुनील निवासी आम्बी जिला अलीराजपुर के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आम्बुआ के जंगलों में दबिश देकर सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
विरोध करने पर मार दी थी गोली
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले ही लूट की योजना बना ली थी। जब कर्मचारी साहिल ने रास्ते में लूट का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी और साक्ष्य छुपाने शव को सुसारी से पहले कच्चे रास्ते से सुनसान जगह पर झाड़ियों में ले जाकर छिपा दिया। बाद वहाँ से वाहन लेकर भागने के दौरान वाहन सुसारी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया था। वाहन पलटने के बाद हम लोग वहाँ से कच्चे रास्ते से भाग गये थे। करीब 5-6 किलोमीटर पैदल चलने के बाद आरोपियों द्वारा अपने साथी अन्य बाल अपचारी को मोबाईल फोन लगाकर वापस बुलाया करीब 15-16 किलोमीटर पैदल चलने के बाद कुक्षी – अलीराजपुर मेन रोड पर उनका साथी बाल अपचारी मोटरसाइकिल लेकर आया जिस पर तीनों आरोपी बैठकर वापस अपने गांव फरार हो गये। 12 अप्रैल को पुलिस ने साहिल का शव बरामद किया था।
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी सुनील पिता राधेशिंह मेहडा शातिर अपराधी है। उस पर पूर्व में भी अलीराजपुर जिले में हत्या और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोटरसाइकिल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
इनकी रही भूमिका – लूट और हत्‍याकांड के खुलासे में कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव, टांडा थाना प्रभारी संजय रावत, जोबट थाना प्रभारी विजय वास्‍कले, डही थाना प्रभारी द‍िलीप तडेवला, आम्‍बुआ थाना प्रभारी मोहन डावर, निसरपुर चौकी प्रभारी रवि वास्‍के, उप निरीक्षक अनुप बघेल, प्रकाश अलावा, भूपेंद्र खरातियाृ, तोसि‍फ अली, रामसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक सतीष, दीपेंद्र डावर सहित अन्‍य पुलिस टीम शामिल थी। टीम को वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई