कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाही आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी

SHARE:

(केसरिया हिंदुस्तान कवर्धा)
कवर्धा:कबीरधाम पुलिस द्वारा आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी भूपत सिंह के नेतृत्व में थाना पंडरिया की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 12/04/2026 एवं 13/04/2026 की दरमियानी रात प्राप्त मुखबिर सूचना पर थाना पंडरिया की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घोघरापारा क्षेत्र से आरोपी दीपक चन्द्राकर पिता गोपाल चन्द्राकर उम्र 21 वर्ष निवासी बैरागपारा पंडरिया एवं अरूण कुमार निषाद पिता गोपाल कुमार निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी बैरागपारा पंडरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने एवं खिलाने का कार्य करना स्वीकार किया गया। आरोपी दीपक चन्द्राकर के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं आरोपी अरूण कुमार निषाद के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया, जिनमें रेड्डीबुक एप, टेलीग्राम चैनल एवं फोन पे के माध्यम से सट्टा संचालन एवं लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
प्रकरण में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर ट्रांजेक्शन करना, ग्राहकों से संपर्क कर सट्टा संचालन करना पाया गया है। जप्त मोबाइल फोन से प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं जांच की जा रही है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 06, 07 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि आईपीएल के नाम पर सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आईपीएल का आनंद खेल भावना के साथ लें, सट्टेबाजी से दूर रहें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अजय सिन्हा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण मोहले, आरक्षक हुकुम माथुर, राजू चंद्रवंशी एवं अजय जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई