दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक श्री आशीष उषा अग्रवाल गोविंदबाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आत्मीयजनों से भेंट करेंगे।

SHARE:

प्रवास कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, त‘मन की बात’ सुनेंगे एवं

आत्मीयजनों से करेंगे भें भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल 27 सितंबर को ग्वालियर प्रवास परभाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल 27 सितंबर को ग्वालियर प्रवास पर

दैनिक केसरीया हिंदुस्तान

ग्वालियर/भोपाल, 26 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल नवीन दायित्व संभालने के बाद पहली बार 27 सितंबर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक एवं सेवा गतिविधियों में सहभागिता करने के साथ कार्यकर्ताओं एवं आत्मीयजनों से भेंट करेंगे।

श्री आशीष उषा अग्रवाल प्रातः 10:00 बजे ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 17, रेशम मिल, हजीरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे वे वार्ड क्रमांक 16, बूथ क्रमांक 292, महाराजा मानसिंह मंडल अंतर्गत चंदनपुरा, हजीरा में पार्टी के नेतागण एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे।

दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक श्री आशीष उषा अग्रवाल गोविंदबाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आत्मीयजनों से भेंट करेंगे।

इसके पश्चात रात्रि 7:30 बजे वंदे भारत ट्रेन से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

(ब्रजगोपाल लोया)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई