रात में कमेटी सदस्यों से SI बोला-औकात में रहो, घर से उठा लेंग सुबह एसपी ऑफिस के बाहर संगठनों का धरना

SHARE:

 

_कोतवाली में पदस्थ एसआई राजवीर यादव को लाइन अटैच किया_

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान मध्य प्रदेश अनिकेत जड़िया

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा बाजार चौराहे पर शनिवार देर रात नवदुर्गा कमेटी के सदस्यों व पुलिस के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार को दोपहर 2.30 बजे हिंदू वादी संगठन, बजरंग दल व दुर्गा पंडाल समितियां एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए।

सभी ने एक ही मांग करते हुए कहा कि देररात दुर्गा समिति सदस्यों से गाली गलौज व अभद्रता करने वाले कोतवाली में पदस्थ एसआई राजवीर यादव को नहीं हटाया जाता, तब न तो दुर्गा पांडाल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और न ही देवी पांडालों के पट खोले जाएंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी विक्रम सिंह ने एसपी सुधीर अग्रवाल से फोन पर बात की। इसके बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली में पदस्थ एसआई राजवीर यादव को तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

संगठनों ने जताया विरोध, एसपी ऑफिस के सामने बैठे लोगों को हटाने का प्रयास करती पुलिस।

_रात के समय एसआई के नशे में होने का आरोप लगाया_

कटरा बाजार नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा 10 अक्टूबर की रात करीब 1 से 1.30 बजे के बीच पंडाल की सजावट का काम किया जा रहा था। इसी दौरान कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई राजवीर यादव शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे। समिति सदस्यों का आरोप है कि अधिकारी के मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी। साथ ही एसआई ने धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाते हुए अनर्गल बयानबाजी की और मना करने पर गालियां

_25 साल से यहां विराजमान हो रही दुर्गा जी की प्रतिमा_

कटरा बाजार स्थित नवयुवक मंडल कमेटी के सदस्य यश सिरोठिया ने बताया कि चौराहे पर पिछले 25 साल से नवदुर्गा पंडाल लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि कमेटी हर साल यहां पर पंडाल लगाती आ रही है। पहले कभी इस तरह का व्यवहार पुलिस ने नहीं किया।

तीन दिन पहले पुलिस परेड ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंची लड़कियों के साथ पुलिस के आरक्षकों के द्वारा अभद्रता किए जाने का वीडियो सामने आया था। ग्राउंड पर दो आरक्षकों ने लड़कियों की स्कूटी के टायरों की हवा निकाल दी थी। विरोध करने पर वीडियो भी बनाया गया था।

_पूर्व में बड़ागांव धसान में गालियां_

_देने के मामले में एसआई पर न्यायालय में प्रकरण चल रहा_

कोर्ट ने एसआई राजवीर यादव जब बड़ागांव धसान में पदस्थ रहते हुए परिवादी, उसके भाई और बेटे के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में धारा 452 और 323/34 के तहत केस दर्ज कर जांच/कार्यवाही के आदेश दिए थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी संगम सिंह की अदालत ने परिवाद को आशिक रूप से स्वीकार करते हुए घटना के सभी पुलिसकर्मी जिनमें तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष चौरसिया, एसआई राजवीर यादव, तत्कालीन तीन आरक्षकों को फरवरी 2025 में अदालत में पेश होने के लिए समन भी जारी किए थे। नवयुवक मंडल के सदस्यों ने कहा कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 17 जून 2025 को जारी निर्देशों के अनुसार, आपराधिक मामले में नामजद किसी भी पुलिसकर्मी की मैदानी पदस्थापना नहीं की जा सकती। इसके बावजूद थाने में पदस्थ रखा गया।

देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर समिति सदस्यों के साथ अभद्रता की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एसआई राजवीर यादव समिति सदस्यों को औकात में रहने की बात कहते और घर से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं। बजरंग दल के जिला संयोजक नीलेश उटमालिया ने बताया कि एसआई राजवीर यादव ने दुर्गा कमेटियों के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया। जिसके चलते मजबूरन हमें धरने पर बैठना पड़ा।

_कोतवाली से लाइन भेजा, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी_

दुर्गा कमेटी के सदस्यों के द्वारा दिए गए आवेदन में जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच होगी। साथ ही कोर्ट में संबंधित एसआई के खिलाफ क्या प्रकरण दर्ज है, उसकी भी पड़ताल की जाएगी। फिलहाल कोतवाली में पदस्थ एसआई राजवीर यादव को लाइन भेज दिया गया है। सुधीर कुमार अग्रवाल,

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई