संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल के 2 फर्स्ट लुक पोस्टर्स हुए आउट, दिखा इंटेंसिटी और चार्म का जबरदस्त कॉम्बिनेशन!

SHARE:

दैनिक केसरीया हिंदुस्तान

मुंबई इंतजार की जाने वाली फिल्म लव एंड वॉर, सिर्फ साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ही नहीं होने वाली बल्कि यह इंडियन सिनेमा की दुनिया में एक नया बेंचमार्क सेट करने वाली है। फिल्म में पहली बार बॉलीवुड के तीन बेहद टैलेंटेड और बड़े नाम रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं और इस तरह से संजय लीला भंसाली की फिल्म कभी न देखे गए सिनेमैटिक स्पेक्टिकल्स बनने वाली है।

अब जब की फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह अपने चरम पर है, ऐसे में मेकर्स ने उत्साह में और इजाफा करते हुए फिल्म से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर्स से पर्दा उठा दिया है। पोस्टर्स दर्शकों के बीच किसी तूफान की तरह आएं हैं जिनपर दर्शक अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच माहौल को और गर्माते हुए मेकर्स ने अब फिल्म से विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पोस्टर को आउट करते हुए सभी के होश उड़ा दिए हैं।

 

 

पोस्टर में विक्की अपने हाथों में सिगरेट और लाइटर लिए दिखाई दे रहे हैं और कहना होगा कि उनका यह फर्स्ट लुक बेहद जबरदस्त है। अपने शानदार लुक के साथ सुपरस्टार अपने किरदार में न सिर्फ एज बल्कि कमांडिंग प्रेजेंस भी लाते हैं। हमने इससे पहले विक्की को इस तरह के अवतार में नहीं देखा है और कहना होगा कि वह कहर ढा रहे हैं। पोस्टर इस बात का सबूत है कि जब एक एक्टर भंसाली की दुनिया में हीरो का किरदार निभाता है तब वह उसका एक बेहद अलग रूप और अंदाज सामने लाते हैं और इसपर खरा उतरते हुए विक्की कौशल अपने लुक के साथ न्याय करते दिखाई दे रहे है। पोस्टर में विक्की की शानदार पर्सनालिटी को उनकी गहरी निगाहें और भी खास बना रही हैं। यह वही जादू है, जो सिर्फ संजय लीला भंसाली अपने फर्स्ट लुक के साथ क्रिएट कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर मेकर्स ने विक्की के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है –

https://www.instagram.com/p/DdvtsaLIHoz/?stkn=ZGhteHMyOTBuMHVy

https://www.instagram.com/p/DdvZOzRoR17/?stkn=MWV6dWtrOXYwY3p3MQ==

रणबीर, आलिया के बाद अब विक्की का जबरदस्त फर्स्ट-लुक पोस्टर, फिल्म लव एंड वॉर की दुनिया की तीन अलग-अलग झलकियां सामने लाता हैं। हर किरदार ने अपनी पर्सनैलिटी और विज़ुअल लैंग्वेज के जरिए दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए अपने और करीब लाया है। सामने आया विक्की का पोस्टर फिल्म में ज़बरदस्त इंटेंसिटी जोड़ता है, ये दर्शकों को उस दिलचस्प डायनामिक और कई परतों में लिपटी दुनिया की एक झलक देता है, जिसे इस फिल्म के जरिए संजय लीला भंसाली आकार दे रहे हैं।

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो होने वाली है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई