मैहर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर मंथन, जिला अध्यक्ष धर्मेश घई ने निभाई प्रमुख भूमिका

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
विकास कुमार सोनी

मैहर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी के साथ मैहर जिला कांग्रेस संगठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस संगठन को सशक्त करने, नई बूथ समितियों का गठन करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है। इसलिए गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा, जनहित की नीतियों और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि “मजबूत बूथ, मजबूत संगठन” ही कांग्रेस की सफलता का आधार है। उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर जनता की आवाज को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment