जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट।
मनावर निप्र :——मप्र लेखक संघ मनावर इकाई की काव्य गोष्ठी शुक्रवार रात्रि आठ बजे सिंघाना रोड स्थित एक निजी होटल के हाल में आयोजित की जा रही है । जिसमें देश की प्रसिद्ध कवियित्री प्रिया खुशबू ,कन्नौद ( देवास )काव्य पाठ करेगी । शहर के साहित्यकारों द्वारा उनका सम्मान भी किया जाएगा । संयोजक राम परिंदा ने बताया कि मप्र लेखक संघ वर्ष 1970 से पंजीकृत हैं तथा प्रदेश भर 46 इकाइयां सक्रिय हैं । संघ द्वारा साहित्य की 7 विभिन्न विधाओं पर केन्द्रित प्रदेश स्तर की गोष्ठियां की जाती है । जिनमें विधा के निष्णात साहित्यकार अतिथि स्वरूप आमंत्रित होते हैं तथा लेखक संघ के सदस्य गोष्ठियों में अपनी विधा अनुसार प्रतिभागिता करते हैं । लेखक संघ के घोषित सम्मानों की संख्या 28 है, जिनमें 25 सम्मानों हेतु सदस्यों से प्रविष्ठियां आमंत्रित की जाती है । चयनित साहित्यकारों को वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाता है । उक्त जानकारी साहित्यकार और व्यंग्य कवि विश्वदीप मिश्रा ने दी ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







