शैलेन्द्र चौहान केसरिया हिन्दुस्तान
बाड़ी, भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन विस्तार का कार्य हो रहा है। इसी क्रम में भाजपा की जुझारू, कर्मठ नेत्री श्रीमती सीमा चौहान को पार्टी द्वारा रायसेन जिला की महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रायसेन जिले के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नेपाल सिंह राजपूत पूर्व जिला मंत्री, अश्विनी पालीवाल सह कोषाध्यक्ष, अरविंद पव जिला उपाध्यक्ष ,राजेंद्र सिंह चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवतला बाड़ी,संजय चौहान पूर्व जिला मंत्री गूगलवाड़ा (भोपाल), होशियार सिंह चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवतला, राजेंद्र ठाकुर पूर्व जिला मंत्री,रेवाशंकर गोदर मंडल अध्यक्ष, हीरा भैया धाकड़ बरेली,शैलेंद्र चौहान शिवतला (बाड़ी), गुलाब सिंह पटवारी सेमरी खोजरा, नन्हे बीर ठाकुर बाड़ी, अंकित चौहान सेमरी खोजरा, कुबेर सिंह चौहान शिवतला, विक्रम पटेल पलकाश्री ,मौजूद रहे ।कार्यक्रम में सभी ने सीमा चौहान को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







