दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ
बरेली। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी का जन्मदिन बुधवार को नगर में उत्साह, सेवा भावना और जनकल्याणकारी गतिविधियों के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों का शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा रहा। जन्मदिन के अवसर पर चौधरी ने नगर के हनुमानगढ़ी, शक्तिधाम मंदिर एवं छिंदधाम हनुमान मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चौधरी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों, महिलाओं एवं बच्चों को फल वितरित किए। साथ ही गौसेवा के उद्देश्य से एक गौशाला के लिए 11,000 रूपए की सहयोग राशि भी प्रदान की। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगरवासियों ने चौधरी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, नगर परिषद कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







