खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल फूड एजेंसी का किया गया औचक निरीक्षण।

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता धर्मेंद्र तिवारी जबेरा

ब्रेड एवं पान मसाला के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल फूड एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। दमोह शहर में तीन गुल्ली, सिंधी कैंप स्थित अमर ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित डॉयरेक्टर ब्रांड स्पेशल पान मसाला के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह प्राइवेट बस स्टैंड स्थित मनीष होटल एंड ब्रेड एजेंसी का निरीक्षण किया गया। परिसर में संग्रहित पॉपुलर ब्रांड ब्रेड के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment