पंचायत मंत्री श्री पटेल 17 जुलाई को दमोह प्रवास पर,

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता धर्मेंद्र तिवारी जबेरा
जरारूधाम में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
2100 देव मूर्तियों की स्थापना, वृहद वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर,
सत्संग एवं प्रसादी कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार, 17 जुलाई को दमोह जिले के मगरोन स्थित जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत मंत्री श्री पटेल सुबह 08 बजे जरारूधाम पहुंचेंगे, जहां परम पूज्य दादा गुरु जी के सानिध्य में 2100 देव मूर्तियों की स्थापना एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके उपरांत सुबह 11 बजे वे परम पूज्य दादा गुरु जी के सानिध्य में आयोजित रक्तदान शिविर, सत्संग संवाद तथा प्रसादी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment