स्कूली बच्चों की पुकार पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का त्वरित निर्णय,सुनपुरा स्कूल मार्ग का निर्माण होगा शुरू

SHARE:

राजेन्द्र तिवारी दमोह केसरिया हिन्दुस्तान

जनसुनवाई में बच्चों की समस्या सुनकर दिए तत्काल निर्देश,
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सुनपुरा के 07 स्कूल बच्चों की पुकार रंग लाई, इन स्कूली बच्चों ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से कहा हमारे स्कूल तक पहुंचने में कीचड़ हो रहा है हमारा ऑटो भी नहीं पहुंच पाता है,
कलेक्टर श्री यादव ने इन बच्चों की बात अपने पास बुलाकर सुनी और तत्काल ही सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे से कहा कल से ही यहां काम करवाए ताकि बच्चे सुगमता से स्कूल पहुंच सकें, उन्होंने तत्काल ही इन बच्चों से कहा चिंता ना करें आप पढ़ें और सड़क का काम करवाया जाएगा, कलेक्टर ने इन स्कूली बच्चों को बिस्किट के पैकेट भी दिए और कहा जाए अपनी पढ़ाई करें, इन बच्चों ने बाहर निकलकर खुशी-खुशी कलेक्टर से हुई चर्चा की बात की, इन बच्चों के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि अब उन्हें कीचड़ मार्ग से मुक्ति मिल जाएगी,

कक्षा चार के हर्ष तिवारी ने कहा अब स्कूल जाने में कीचड़ की दिक्कत से मुक्ति मिलेगी, कलेक्टर साहब ने कहा सड़क बन जाएगी, इसी प्रकार नैंसी तिवारी ने कहा कलेक्टर साहब ने कहा है सड़क बन जाएगी सभी बच्चे बाहर खुश नजर आए,

इसी प्रकार एक बुजुर्ग दिव्यांग श्री गुप्ता अपनी ट्राइ साइकिल से उठ नहीं पा रहे थे, कलेक्टर श्री यादव उनके पास पहुंचे उनकी बातें सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए, उन्होंने दोपहर 02 बजे के बाद भी जनसुनवाई में पहुंचे करीब 30 लोगों के आवेदन लिए उनकी बातें सुनी और तुरंत निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए,

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment