रतलाम पुलिस द्वारा 15 दिवसीय “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान
जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977 866 230

नशे से दूरी है जरूरी , स्वस्थ युवा सुरक्षित समाज
पुलिस उपमहानिरीक्षक निमिष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति जनजागरूकता रथ एवं वाहन रैली को किया रवाना
जिलेभर में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जागरूकता, संवाद, प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक एवं विशेष अभियान होंगे आयोजित
रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाना तथा समाज में स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाइन रतलाम से नशा मुक्ति जनजागरूकता रथ एवं वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली तथा पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

*नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प–*
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक निमिष अग्रवाल ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस विभाग अन्य विभागों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों एवं नागरिकों के सहयोग से इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास करेगा।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने की नागरिकों से अपील
इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें एवं नशे से मुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें
रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या संग्रहण की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 7049127232 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

“नशे से दूरी है जरूरी — स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज।”

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment