धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज विदिशा के जम्बार बागरी स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय, विदिशा का प्रातः 11 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।महाविद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, अभिलेखों के संधारण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने प्राचार्य श्री ब्रह्मदीप अलूने को महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने, विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परिसर में स्वच्छता, नियमित कक्षाओं का संचालन, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाते हुए निर्धारित समय-सीमा में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







