बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के लिए समाज, शिक्षकों और अभिभावकों की सहभागिता से व्यापक जागरूकता अभियान किया जाएगा संचालित

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

 दमोह – प्रशासन गरीब एवं कचरा बीनने वाले बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को भी गंभीरता से ले रहा है। ऐसे बच्चों एवं उनके अभिभावकों के बीच जन-जागरूकता अभियान चलाकर नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। स्कूल जाने की उम्र के बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के लिए समाज, शिक्षकों और अभिभावकों की सहभागिता से व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री यादव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नशे के विरुद्ध अभियान को निरंतर चलाते हुए जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा 2028 तक ड्रग फ्री इंडिया संकल्प लिया गया है, उन्होने कहा नशे से दूरी है, जरूरी अभियान 15 जुलाई से शुरू किया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक ने कहा ड्रग, वन, स्वास्थ्य, कृषि तथा शिक्षा विभाग सक्रिय सहयोग आवश्यक है, उन्होने कहा प्रतिबंधित दवा/सीरप की जिले में बिक्री न हो सुनिश्चित किया जायें। इस कार्यवाही में पुलिस की पूरी मदद मिलेगी, साथ ही कहा संयुक्त कार्यवाही की जाये। श्री कलादगी ने कहा अवैध तस्करी पर पुलिस कार्यवाही कर रही है, आबकारी भी कार्यवाही करें। उन्होने पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही के लिए कहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment