संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को दमोह प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले आमचौपरा स्थित मोंटी रैकवार के निवास पहुंचकर उनके ससुर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके बाद मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मां बड़ी देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत उन्होंने मंदिर के पुजारी पंडित आशीष दत्त कटारे के पिता के निधन पर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
मंत्री श्री पटेल ने दोनों परिवारों से कहा कि इस दुख की घड़ी में वे धैर्य बनाए रखें। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर नरेंद्र बजाज, सुशील गुप्ता, कैलाश शैलार, सोमेश गुप्ता, सतीश तिवारी, शिवचरण पटेल, राजकुमार सिंह, चंद्रकांत पौराणिक, रवि शास्त्री, रामेश्वर चौधरी, सीएसपी एच.आर. पांडे, उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







