संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह। मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी उद्योग राज्य मंत्री लखन पटेल ने शनिवार सुबह जटाशंकर स्थित अपने कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे।
राज्यमंत्री ने एक-एक आवेदक से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान सरकार की प्राथमिकता है और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







