दैनिक केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता वीरू गौतम
ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा, कार्रवाई न होने से पीड़ित में रोष; परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई आशंका
पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम किशनपुर हरिपुर निवासी छोटेलाल पुत्र स्व. छेदालाल ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ₹2000 के पुराने लेनदेन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने फोन पर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और परिवार की महिलाओं के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी से मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना-पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता छोटेलाल का आरोप है कि वह ग्राम जोगराजपुर स्थित एक दुकान विसाथखाने है बह इसी दुकान से सामान ले जाता था और हिसाब-किताब पूरा करता था। इसी दौरान आरोपी वीरू पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम बेला, जिला शाहजहांपुर के साथ लेनदेन होता था। शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले ₹2000 की रकम आरोपी के पिता रामप्रकाश को दे दी गई थी, लेकिन बाद में आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की। जब शिकायतकर्ता ने रकम पहले ही दिए जाने की बात कही तो कथित रूप से विवाद बढ़ गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने मोबाइल फोन पर बात करते समय जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसकी बहन व पत्नी के बारे में भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। शिकायतकर्ता का दावा है कि पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है, जिसे वह साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराने को तैयार है शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने 4 जुलाई को पुलिस चौकी सुल्तानपुर में शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 5 जुलाई को थाना सेहरामऊ उत्तरी में लिखित तहरीर दी गई। आरोप है कि 7 जुलाई को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां शिकायतकर्ता पर समझौते का दबाव बनाया गया और बाद में आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
प्रार्थना-पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष दबंग प्रवृत्ति का है, जिससे शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







