विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के आह्वान पर 5 जुलाई से 12 जुलाई तक संपूर्ण राष्ट्र में “सेवा सप्ताह” मनाया जा रहा है

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जयदेव यादव मुरादाबाद

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के आह्वान पर 5 जुलाई से 12 जुलाई तक संपूर्ण राष्ट्र में “सेवा सप्ताह” मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में बजरंग दल के कार्यकर्ता समाज सेवा के विविध कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। सेवा सप्ताह के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मठ-मंदिरों की साफ-सफाई, श्मशान घाटों की सफाई, वृक्षारोपण तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, मुरादाबाद महानगर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कटघर प्रखंड में किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता जी विहिप ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का दायित्व निभाना चाहिए।
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से समाज में सेवा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। इस अवसर पर विभाग सह मंत्री वरुण शर्मा जी महानगर संयोजक राजीव ठाकुर अश्वनी सूद आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment