ओजस्वी राज बने मथुरा के नए नगर आयुक्त जग प्रवेश का तबादला17 मई को पदभार संभाला था

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश का गुरुवार देर रात करीब 12 बजे तबादला कर दिया गया। राज्य सरकार ने उन्हें वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया है। उनके स्थान पर बलिया के मुख्य विकास अधिकारी रहे ओजस्वी राज को नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। जग प्रवेश ने 17 मई 2025 को नगर आयुक्त का पद संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, अतिक्रमण हटाने, राजस्व बढ़ाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही जलभराव की समस्या के समाधान, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक आयोजनों के दौरान नगर निगम की व्यवस्थाओं को सशक्त करने के प्रयास किए। उनके कार्यकाल में स्वच्छता अभियानों को गति मिली और निगम की कार्यप्रणाली में सुधार देखने को मिला। नवनियुक्त नगर आयुक्त ओजस्वी राज इससे पहले बलिया में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उनसे नगर निगम की योजनाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि वे शीघ्र ही कार्यभार संभाल कर चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और आगे की कार्ययोजना तय करेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment