मंडल ब्यूरो चीफ फैजाबाद मोहम्मद नसीम केसरिया हिंदुस्तान
बाराबंकी। जिला पंचायत बाराबंकी को प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता के उत्कृष्ट मानकों के लिए ISO 9001:2015 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम) का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाणन इंटरनेशनल एक्रिडिटेशन फोरम (IAF) के सदस्य VRC Certification Private Limited द्वारा जारी किया गया।
प्रमाण पत्र संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश धर द्विवेदी, गुणवत्ता सलाहकार संस्था Verdict Certification Private Limited की मुख्य कार्यकारी प्रमिला सिंह तथा गुणवत्ता सलाहकार ओ.पी. यादव ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और अपर मुख्य अधिकारी आशुतोष कुमार को सौंपा।
इस अवसर पर बताया गया कि ISO 9001:2015 प्रमाणन जिला पंचायत की बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इससे आमजन को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में तकनीकी दक्षता और कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी।
गुणवत्ता सलाहकार ओ.पी. यादव ने प्रमाणन प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कार्याधिकारी पल्लवी यादव, अभियंता रवीन्द्र सिंह, नाजिर निखिल सिंह सहित सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







