मंडल ब्यूरो चीफ फैजाबाद मोहम्मद नसीम केसरिया हिंदुस्तान
बाराबंकी: नगर पंचायत सुबेहा के किला वार्ड में टूटा सड़क किनारा और जाम नाली बनी परेशानी का कारण
बाराबंकी जनपद की नगर पंचायत सुबेहा के किला वार्ड में कई महीनों से सड़क का किनारा टूटा पड़ा है। वहीं नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें पानी भरा रहता है, जिससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क के टूटे किनारे की मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आवागमन भी प्रभावित होगा।
वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि सड़क के किनारे की शीघ्र मरम्मत कराई जाए तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव, मच्छरों के प्रकोप और संभावित बीमारियों से लोगों को राहत मिल सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







