सतपाड़ा सबस्टेशन विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश की नारेबाजी

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

सतपाड़ा सबस्टेशन वितरण केंद्र शमशाबाद रुसली पीपलखेड़ा ब्यौची सहित लगभग 8 से 10 ग्रामों के किसान आज सतपाड़ा सबस्टेशन पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि विद्युत मंडल किसानों को 10 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं कर पा रहा है किसानों ने नारेबाजी की एवं लेकिन फिर भी विद्युत मंडल के अधिकारी किसानों की समस्याओं का समुचित समाधान नहीं कर सके एक और जहां मध्य प्रदेश शासन किसानों को 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की बात दिन में कर रहा है मुख्यमंत्री मोहन यादव यह बार-बार कह रहे हैं किसानों को 10 घंटे दिन में बिजली मिलेगी किसानों की सीधी मांग है कि किसानों को 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए लेकिन तीन से चार दिनों से यह स्थिति बन चुकी है कि लगातार विद्युत कटौती की जा रही है और अब किसानों को,रात में बिजली देने की बात की जा रही है जिसको लेकर नाराज किसान आज लगभग 9:30 बजे से 3:00 तक सतपाड़ा सर्विस स्टेशन पर एकत्र हुए और विद्युत मंडल के खिलाफ नारेबाजी की इसको लेकर D गोपाल मिश्रा को जब यह जानकारी मिली तो वह सतपाड़ा सब स्टेशन पहुंचे जई नितेश नामदेव सहित और वरिष्ठ अधिकारी सतपाड़ा सबस्टेशन पर आए और किसानों से बातचीत की लेकिन किसानों का कहना है कि उन्हें लगातार दिन में 10 घंटे बिजली दी जाए जिसको लेकर अधिकारी असमर्थ नजर आए जई नितेश नामदेव जी का कहना है कि यह संभव नहीं है क्योंकि अत्यधिक लोड के कारण फिटर ओवरलोड हो रहा है किसानों ने आरोप लगाया कि जब रवि फसल में सभी किसानों को लाइट की जरूरत पड़ती है तब तो फिटर ओवरलोड नहीं होता तो खरीफ के सीजन में ओवरलोड कैसे हो रहा है किसानों ने मांग की है कि अगर फिटर ओवरलोड हो रहा है तो मशीन बदली जाय मशीनों का वोल्टेज बढ़ाया जाए जिससे कि अधिक से अधिक किसानों को दिन में बिजली दी जा सके इसको लेकर किसानों को और विद्युत मंडल में तनातनी देखने को मिली किसने की प्रशासन से सीधी मांग है कि किसानों को 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment