शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को सिंदुरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

SHARE:

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

मिठौरा/ महराजगंज। जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में जनपद में महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना सिंदुरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 142/2026, धारा 69, 127(2), 351(2), 352 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त आकाश कनौजिया पुत्र बन्धु कनौजिया, निवासी पिपरा बाजार टोला रामपुरवा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज को दिनांक 03 जुलाई, 2026 को पिपरा बाजार के समीप से गिरफ्तार किया गया।
विदित हो कि पीड़िता द्वारा दिए गए तहरीर में अभियुक्त पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंदुरिया पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान एवं अन्य तथ्यों के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई इस संबंध में सिंदुरिया थाना अध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment