शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को सिंदुरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

SHARE:

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मिठौरा/ महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिंदुरिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
प्रकरण में पीड़िता द्वारा माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिंदुरिया पर मु0अ0सं0 143/2026, धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये व बाद में विवाह से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विवेचना के दौरान पीड़िता का बयान माननीय न्यायालय के समक्ष अंकित कराया गया। उपलब्ध साक्ष्यों, न्यायालय में दर्ज बयान एवं अन्य विवेचनात्मक तथ्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर दिनांक 03 जुलाई, 2026 को थाना सिंदुरिया पुलिस टीम द्वारा शाहिद अली पुत्र जलालुद्दीन, निवासी ग्राम मिठौरा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज को परसामीर निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment