दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
देवीलाल कुशवाह
राजगढ़ 03 जुलाई, 2026
श्रम विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रम कार्यालय, महिला एवं बाल विकास परियोजना राजगढ़, परियोजना खिलचीपुर तथा परियोजना जीरापुर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) पेंशन योजना के अंतर्गत जागरूकता एवं पंजीयन शिविर आयोजित किए गए। शिविर में जिला श्रम अधिकारी श्री सौरव गुप्ता एवं श्रम निरीक्षक श्री मनोज चौहान ने उपस्थित श्रमिकों को योजना की पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों से योजना का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान पात्र हितग्राहियों का मौके पर ही पंजीयन भी किया गया।
साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित एक अंशदायी पेंशन योजना है।योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु के ऐसे असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये तक है तथा जो ईपीएफओ, ईएसआईसी, एनपीएस अथवा आयकरदाता नहीं हैं, पंजीयन के लिए पात्र हैं। लाभार्थी द्वारा आयु के अनुसार निर्धारित मासिक अंशदान जमा करने पर केंद्र सरकार भी समान राशि का अंशदान करती है। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभार्थी को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की सुनिश्चित पेंशन प्रदान की जाती है। श्रम विभाग ने पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर के साथ निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा श्रम विभाग से 9827459864 पर संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







