ब्यूरो चीफ सोहेल अली खरगोन दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
खरगोन। SAFE CLICK-2.0 अभियान के तहत आज 03 जुलाई को बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने और आम जनता को ठगों से बचाने के उद्देश्य से मेनगांव थाना पुलिस ने एक सराहनीय और जन-सरोकार वाली पहल की है। थाना प्रभारी मंशाराम रोमड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।
शुक्रवार को सुखपुरी मस्जिद के बाहर जुमा की नमाज अदा करने आए नमाजियों और श्री मंडलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से थाना प्रभारी मंशाराम रोमड़े ने सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों को विस्तार से समझाया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी किस तरह से नए-नए पैंतरे अपनाकर आम लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है इस जन-जागरूकता अभियान के दौरान थाना प्रभारी मंशाराम रोमडे ने आमजन से निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की निजी जानकारी साझा न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ फोन पर अपना बैंक अकाउंट नंबर, एटीएम (ATM) पिन, सीवीवी (CVV), आधार कार्ड, या ओटीपी (OTP) बिल्कुल शेयर न करें। बैंक कभी भी फोन पर यह जानकारी नहीं मांगता है संदिग्ध लिंक से बचें: व्हाट्सएप (WhatsApp), एसएमएस (SMS) या सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी लुभावने या अनजान लिंक पर क्लिक न करें फर्जी कॉल/मैसेज से सावधान: लॉटरी लगने, बैंक खाते की KYC अपडेट करने, या बिजली का बिल जमा न होने पर कनेक्शन कटने जैसे फर्जी कॉल्स और मैसेजों पर विश्वास न करें और घबराकर कोई भुगतान न करें तुरंत शिकायत करें: यदि दुर्भाग्यवश किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है, तो बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या अपने नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें इस महत्वपूर्ण जन-जागरूकता कार्यक्रम में सहायक उप-निरीक्षक (सउनि) अरशद खान एवं प्रधान आरक्षक अनीस शेख भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी लोगों का मार्गदर्शन किया सुखपुरी मस्जिद के नमाजियों और मंडलेश्वर महादेव मंदिर के श्रद्धालुओं ने पुलिस की इस त्वरित और जमीनी पहल का खुले मन से स्वागत किया। मस्जिद कमेटी के नायब सदर शाहरुख मिर्ज़ा, मस्जिद के इमाम हाफिज आसिम शाह , हाजी सलीम खान , हाजी हकिम खान ,राजा खान, शहजाद उर्फ सेजू बावा, मोहसिन खान , जफर शाह, सिद्धिक शाह , मोहसिन मिर्ज़ा ,आदि स्थानीय नागरिकों ने साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी देने के लिए मेनगांव थाना पुलिस की कार्यप्रणाली की खूब प्रशंसा की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







