सोहेल अली खरगोन
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
खरगोन। पूर्व विधायक रवि जोशी ने ग्राम राजपुरा पहुंचकर पूर्व सैनिक कमलेश भाई पटेल (एक्स आर्मी) के निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना तथा सेना से सेवानिवृत्ति के बाद पहली मुलाकात पर उनके राष्ट्रसेवा के योगदान की सराहना करते हुए गर्व व्यक्त किया और उन्हें सलाम किया रवि जोशी ने कमलेश भाई पटेल को समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद दोनों ने ग्राम नागझिरी स्थित संत बोंदारू बाबा की समाधि पर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि जोशी ने सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) खरगोन के जिला संयोजक तथा साधना न्यूज़ चैनल के तहसील गोगावां संवाददाता के रूप में मिली नई जिम्मेदारियों के लिए कमलेश भाई पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं वहीं, कमलेश भाई पटेल ने पूर्व विधायक रवि जोशी का माता रेणुका देवी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। दोनों के बीच क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा भी हुई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







