सड़क दुर्घटनाएं रोकने डीबीसीपीएल की पहल,

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देवास-भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड (DBCPL) द्वारा एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की गई है। परियोजना संचालक अजय मिश्रा के मार्गदर्शन में भौरासा एवं फंदा टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMS) स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश चौबीसों घंटे प्रसारित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्थानीय पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत वाहन चालकों को पम्पलेट वितरित कर हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, सुरक्षित ड्राइविंग तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ डीबीसीपीएल के वाहन ऑडिट प्रभारी राजेन्द्र मेवाड़ा, आईटी प्रभारी दीपक मेनारिया, इलेक्ट्रिकल प्रभारी लखन कुमार महतो, योगेन्द्र मेवाड़ा, रूप सिंह सहित डीबीसीपीएल एवं वर्टिस फाउंडेशन की सीएसआर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई