वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई श्योपुर द्वारा सेवा दिवस पर गौ सेवा का आयोजन

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001

श्योपुर, 24 जून। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के शिरोमणि संरक्षक परम आदरणीय श्री उमाशंकर जी गुप्ता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले “सेवा दिवस” के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई श्योपुर द्वारा गोपाल गौशाला, पाली रोड, श्योपुर में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत गौमाता को गुड़ एवं बाजरा, चारा आदि अर्पित कर गौ सेवा की गई तथा समाजहित एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने सेवा को भारतीय संस्कृति की सर्वोच्च परंपरा बताते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में युवा इकाई के जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र गर्ग, जिला महामंत्री श्री सुमित बंसल (मोदी), वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष श्री विष्णु गर्ग, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गुप्ता, श्री सुरेश चंद जैन, श्री सोनू गोयल सहित वैश्य महासम्मेलन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी समाज सेवा, गौ सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उपस्थित सभी सदस्यों ने सेवा दिवस को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment