ओमप्रकाश परमार,
देवास। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला देवास द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा, सामाजिक सरोकारों तथा निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन में संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया का कन्नौद ब्लॉक के पत्रकार साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर देवास विधायक गायत्री राजे पंवार , प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित, संभाग अध्यक्ष मनोज जैन, छतरपुर संभागीय मंत्री प्रीतम खरे, राजेंद्र राठौर, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, पत्रकार संगीता राठौर जिलाध्यक्ष अरविंद चौकसे सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और शासन-प्रशासन तथा आमजन के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता है। ऐसे सम्मेलन पत्रकारों के बीच संवाद, समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता को नई दिशा प्रदान करते हैं।
सम्मेलन में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित पत्रकारों ने जनसरोकारों से जुड़ी निर्भीक, निष्पक्ष एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश परमार, राजकुमार मोदी, दीपक धारीवाल, गणेश जायसवाल, यूसुफ खान, बालकृष्ण शर्मा, सोहन राठौर, हरीश दुबे, रविन्द्र परमार, आनंद योगी, मनोज डाबी सहित जिले के अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







